ईपीएफओ कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल!"

26 Jul 2026    24 Views

News Image

ईपीएफओ कानपुर में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा बवाल!"भ्रष्टाचार का खुलासा पड़ा भारी? शिकायतकर्ता का ही कर दिया गया तबादला, जबकि आरोपों के घेरे में आए भ्रष्टाचारियों पर अब तक कार्रवाई नहीं!"

प्रशांत शुक्ला का लखनऊ तबादला होने के बाद भी कानपुर में तैनाती क्यों दिखाई गई, व रिटायर्ड अधिकारी विजय गुप्ता की कानपुर में तैनाती क्यों?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी सदस्यता, यूनियन में अनियमितताओं और प्रशासनिक मनमानी के आरोपों ने पूरे विभाग में हलचल मचा दी है। 

उत्तर प्रदेश पी.एफ. रीज़न के महामंत्री सौरभ तिवारी का आरोप है कि विभाग में लंबे समय से चल रहे कथित फर्जीवाड़े, नियमों की अनदेखी की गई है और कुछ प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत को उजागर करने के बाद उन्हें ही निशाना बना दिया गया है, दलित समाज के शोषित कर्मचारियों के पक्ष में आवाज़ उठाने पर व भ्रष्टाचार को संरक्षित करने वालों के खिलाफ़ भ्रष्टाचार उजागर करने पर गोरखपुर स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं शिकायत में रिटायर्ड हो चुके पूर्व में फ़र्जी अध्यक्ष रहे  विजय गुप्ता, महामंत्री प्रशांत शुक्ला और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

भ्रष्टाचारियों के शिकार हुए सौरभ तिवारी का आरोप है कि सेवानिवृत्ति, स्थानांतरण और सदस्यता से जुड़े विवादों के बावजूद कई लोग कथित रूप से अभी भी यूनियन पर प्रभाव बनाए हुए हैं, जबकि आरटीआई से प्राप्त तथ्यों और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई लंबित रखा हुआ है। जिसके कारण विभागीय पारदर्शिता, ट्रेड यूनियन व्यवस्था और प्रशासनिक निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

विभागीय भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मांग उठ रही है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और सच सामने लाया जाए, क्यों कि यह पूर्णतः स्पष्ट हो सके कि आखिर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई क्यों की जा रही है और आरोपों के घेरे में आए लोगों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

Member Information

Name :
RAM GOPAL VERMA

Designation :
DIRECTOR GENERAL

State :
UTTAR PRADESH

District :
KANPUR NAGAR

Share News
Facebook WhatsApp X (Twitter)
Related News
CRIAI Intern Successfully Completes Healthcare Awareness Internship हाईकोर्ट का सख्त संदेश: आपराधिक मामलों वाले वकीलों की सूची 15 दिन में सौंपें, नहीं तो बार एसोसिएशन की मान्यता होगी रद्द | अपराधियों पर नौबस्ता पुलिस का सख्त एक्शन, क्षेत्र में कराई गई अपराधियों की परेड थाना समाधान दिवस में पहुंचीं सिर्फ 5 शिकायतें, अधिकारियों ने सुनी फरियाद